{"_id":"66fb20f644e8f58cdd02ed44","slug":"211-delegates-were-elected-unopposed-in-the-district-voting-will-be-held-on-581-posts-shamli-news-c-26-1-smrt1047-129222-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में 211 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए, 581 पदों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में 211 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए, 581 पदों पर होगा मतदान
Tue, 01 Oct 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले की शामली, ऊन और थानाभवन गन्ना सहकारी समितियों में 211 डेलीगेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब शामली, ऊन और थानाभवन समितियों में 936 डेलीगेट प्रत्याशियों का आगामी तीन अक्तूबर को मतदान होगा। शामली में 523, थानाभवन में 208 और ऊन गन्ना समिति में 205 डेलीगेट प्रत्याशियों को आरओ की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। दूसरी ओर, शामली गन्ना समिति में 154, ऊन में 42 और थानाभवन गन्ना समिति में 42 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी शामिल है।
शामली गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट पद के लिए 745 नामांकन पत्र दाखिल गए थे। जिसमें 60 नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद 685 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। समिति के आरओ विदुर शेखर मलिक और विशेष सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को शामली गन्ना समिति के डेली गेट के चुनाव में 163 नामांकन पत्र वापस लिए गए। 523 डेलीगेट के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। शामली गन्ना समिति में 154 डेलीगेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
थानाभवन गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट पद के लिए 44 नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद चुनाव के लिए 205 डेलीगेट पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस दौरान 15 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
थानाभवन गन्ना सहकारी समिति की आरओ तहसीलदार सदर प्रियंका जायसवाल और समिति के सचिव भास्कर रघुवंशी ने बताया कि समिति में डेलीगेट पद के लिए 263 नामांकन पत्र दाखिल गए थे। जांच के दौरान 11 नामांकन निरस्त कर दिए जाने के बाद 252 नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए थे। 44 डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र वापसी के बाद 205 डेलीगेट चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी को चुनाव चिंह आवंटित कर दिए गए हैं। 15 डेलीगेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 208 डेलीगेट का चुनाव आगामी तीन अक्तूबर को मतदान होगा।
ऊन गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट पद के लिए 23 नामांकन पत्र वापसी के बाद 205 डेलीगेट चुनाव मैदान में रह गए हैं। आरएओ मृदुला दुबे की ओर से सभी डेलीगेट प्रत्याशियो को चुनाव चिंह आवांटित किए। ऊन गन्ना सहकारी समिति में 42 डेलीगट निर्विरोध चुने गए हैं। ऊन गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट पद के आरओ मृदुला दुबे ने बताया कि ऊन गन्ना समिति में डेलीगेट पद के लिए 232 नामांकन पत्र दाखिल गए थे। आरओ की जांच के बाद चार नामांकन पत्र निरस्त किए गए थे। 228 नामांकन पत्र वैध पाए गए। सोमवार को डेलीगेट के नामांकन पत्र के वापसी के दौरान 23 नामांकन पत्र वापस लिए गए। वापसी के बाद 205 डेलीगेट प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। 42 डेलीगेट के निर्विरोध चुने गए। तीन अक्तूबर को 75 डेलीगेट के लिए 205 प्रत्याशियों में चुनाव होगा जिसके लिए डीएवी इंटर कालेज में 39 बूथ बनाए जाएगे। निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस दौरान गन्ना पर्यवेक्षक पंकज कुमार मौजूद रहे।
तीन अक्तूबर को इन स्थानों पर पर होगा मतदान-
समिति - - मतदान स्थल का नाम
शामली गन्ना समिति - श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली
बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली
थानाभवन गन्ना समिति- लाला लाजपत राज इंटर कालेज बालक थानाभवन
लाला लाजपत राज इंटर कालेज बालिका थानाभवन-
ऊन गन्ना समिति - डीएवी इंटर कालेज ऊन
सभापति पद पर शामली से विक्रांत मैदान में
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली का कहना है कि शामली गन्ना सहकारी समिति में सभापति पद के लिए कार्यकर्ता विक्रांत को मैदान में उतारा जाएगा। विक्रांत का नाम फाइनल कर लिया गया है। जबकि दो सीटों ऊन और थानाभवन में अभी भाजपा का प्रत्याशी उतरेगा या फिर रालोद का यह तय नहीं हो सका है।
उधर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि अभी किसी भी समिति में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है।हाईकमान से ही प्रत्याशियों के नाम आएंगे।