फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2100 gas connections distributed on Ujjwala Day

उज्ज्वला दिवस पर बांटे गए 2100 गैस कनेक्शन

Sat, 21 Apr 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 21 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
2100 gas connections distributed on Ujjwala Day
Ujjwala Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला विस्तृत योजना के तहत शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस मनाया गया। जिले भर में कार्यक्रम आयोजित गए और महिलाओं को एलपीजी के कनेक्शन बांटे गए। कनेक्शन के लिए 5140 आवेदन आए थे, जिनमें से 2100 आवेदकों को शुक्रवार को कनेक्शन बांटे गए।
विज्ञापन


जनपद में कुल 19 गैस वितरक एजेंसी हैं, जिनमें से 18 एजेंसी स्तर पर गैस कनेक्शन वितरण का कार्य किया गया। शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट में झिंझाना गैस एजेंसी की ओर से उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन


विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि उज्ज्वला योजना से उन महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है, जो चूल्हे में लकड़ियां जलाकर खाना बनाती थीं और बीमारियों की चपेट में आती थीं। इससे समाज में बड़ा परिवर्तन आएगा। वहीं, गांव रामगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के नेतृत्व में, कस्बा बनत में नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार, गांव लिसाढ़ में विधायक तेजेंद्र निर्वाल और लिलौन में भी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। वहीं, कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में शामली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन की पत्नी मीनू संगल, भाजपा नेता डॉ. मनोज चौधरी, शशि अरोरा, वीना अग्रवाल, सभासद मालिनी गर्ग और पिंकी आदि ने उज्ज्वला योजना के कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक चेतन चंदेल, जिला संयोजक अजय बंसल और जिला संयोजिका पूनम राणा ने बताया कि योजना के लिए प्राप्त आवेदनों में से शुक्रवार को 2100 कनेक्शन वितरित किए गए। चेतन चंदेल ने बताया कि जिले में 1.85 लाख हाउस होल्ड के सापेक्ष 82 प्रतिशत घरों में गैस कनेक्शन हो गए हैं। उनमें से 86.97 प्रतिशत कनेक्शन आधार नंबर से जुड़ चुके हैं। वहीं, जनपद के 4354 लोगों ने स्वत: ही सब्सीडी छोड़ दी है। उधर, कस्बा गढ़ीपुख्ता में अमृता गैस एजेंसी की ओर से 12 कनेक्शन वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि अरोरा, सपना मलिक, राजीव तोमर, हरेंद्र सिंह तोमर, प्रधान सोहनवीर, रिफाकत अली ने योजना के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed