फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2019 me kendr me bjp ki sarkaar

2019 में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी : त्यागी  

Sun, 18 Nov 2018 12:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 18 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
2019 me kendr me bjp ki sarkaar
file - फोटो : amarujala
भाजपा की कमल संदेश यात्रा से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों का आगाज हो गया। इसके मद्देनजर शनिवार को निकाली गई बाइक रैली को भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बूते ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज के मैदान में बाइक रैली के लिए एकत्र हुए भाजपाइयों को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ही केंद्र में सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं में 2014 के लोकसभा चुनाव जैसा उत्साह है। एक दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में पद यात्रा निकालेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान, मजदूर, गरीब, शोषित सभी के लिए काम किया है। देश की विश्व में अहम पहचान बनाई है। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई भी ताकत भाजपा को जीतने से नहीं रोक सकती है। 
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, गंगोह विधायक प्रदीप कुमार, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने भी संबोधित किया। कैराना लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रही मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंवदा तोमर, भाजपा जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग, प्रसन्न चौधरी, शशि अरोड़ा, मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल के साथ लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed