फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लास

प्राइमरी स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लास

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों  में चलेंगी स्मार्ट क्लास
कैराना। सरकारी स्कूलों की दुर्दशा संवारने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अब प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलेंगी। एसडीएम ने नई पहल करते हुए कैराना और कांधला के 10-10 स्कूलों को चिह्नित करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। इन स्कूलों में प्रोजेक्टर के द्वारा पढ़ाई भी होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कैराना और कांधला ब्लॉक में स्थित प्राइमरी स्कूलों में पेयजल, विद्युत, पंखों सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शिक्षा विभाग को दोनों ब्लॉक क्षेत्रों से 10-10 प्राइमरी स्कूलों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों के चिह्नीकरण के पश्चात उनमें स्मार्ट क्लास रूम बनवाए जाएंगे, जहां पर प्रोजेक्टर के तहत भी पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पहले स्कूल के फंड से कार्य कराया जाएगा। यदि जरूरत पड़ती है तो नगर में पालिका व देहात में ब्लॉक कार्यालय से सहयोग होगी। उधर, प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत होने के बाद शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद हैं। बैठक में एबीएसए राजलक्ष्मी पांडेय, ईओ हेमराज पांडये, बीडीओ, एडीओ पंचायत धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed