{"_id":"5cc73ec5bdec2207594afb37","slug":"201556561605-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल
थानाभवन। चरथावल मार्ग पर गोसगढ़ मोड़ के समीप ट्रैक्टर और प्राइवेट बस की टक्कर ट्रैक्टर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया।
सोमवार सुबह थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव मसावी निवासी इस्तकर, सलमान, शुऐब, सलीम, फरमान, मोहित व अयूब ट्रैक्टर पर सवार होकर मरगूब गढ़ गांव के पास एक खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग करने जा रहे थे। जब वे खेत के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर और प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में 65 वर्षीय अय्यूब की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक बस छोड़ मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि ट्रैक्टर सवार लोगों को चोट आई है। ट्रैक्टर की बस में साइड लगी है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
एसपी ने किया सीओ कार्यालय का निरीक्षण
थानाभवन। एसपी अजय कुमार ने थानाभवन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण करने से कार्यालय के पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह है कि सीओ अपने कार्यालय में बैठकर समयबद्ध तरीके से जनसुनवाई कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने का कि निरीक्षण संतोषजनक रहा। सीओ को निर्देश दिए गए कि सोमवार और मंगलवार को निश्चित रूप से कार्यालय पर आने वाले लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग
थानाभवन। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रतन पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में दोपहर बाद अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने आग की सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के नल से बाल्टी द्वारा पानी लाकर ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर में लगी आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।