{"_id":"5c967668bdec2214476328e9","slug":"201553364584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शहीदी दिवस: शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शहीदी दिवस: शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों में शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
शनिवार शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा के कार्यालय में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. सुधीर पंवार, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला सचिव उमेश कुमार, डॉक्टर अनुज पंवार, सत्यांशु शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, दिलशाद सैफी, खुशनूद, वाजिद खां, रहमान, मकसूद राव, राजकुमार यादव, संजीव कुमार, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे। आरके इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। अंग्रेजों ने उनको फांसी पर लटका दिया, लेकिन कभी देश के सर का झुकने नहीं दिया।
इस अवसर पर डॉक्टर अमित मलिक, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, रवि खन्ना, नीरज बेनिवाल, रजनीश कुमार, चतरपाल, रीचा भारद्वाज, कंवरपाल सिंह, अमित कुमार, राधेश्याम, शिवराम, सतीश आत्रेय, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी में शहीद दिवस में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह, प्रतापसिंह, देवांशु संगल, रिजवान, शुभो दत्ता, दुष्यंत, धर्मेंद्र चौधरी, पिकी बालियान, नीतू मलिक, विरेंद्र कौर, साधना त्यागी, प्रिया, रीतू सरोहा, आरशी मलिक, सोनिया बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोष्ठी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
फोटो...
शामली। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की भैसवाल गांव में शहीदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सत्यवीर सिंह मूछ द्वारा आयोजित श्रद्धांजली सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री संजीव लिलौन, प्रदेश संगठन महामंत्री रणकुमार तोमर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व हवन यज्ञ आयोजित किया गया। यजमान के रुप में चौधरी सूरजमल, जयपाल सिंह कुड़ाना, सरदार राजेंद्र सिंह, भारतवीर आदि सैकड़ों किसानों ने शहीद आजम सरदार भगत सिंह राजगुरू सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर कहा कि शहीदों की कुर्बानी से देश को आजादी मिली है।