फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपनों से मिलकर हुआ खुश पंकज

अपनों से मिलकर हुआ खुश पंकज

Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
अपनों से मिलकर हुआ खुश पंकज
शामली। अपना घर आश्रम शामली ने एक प्रभुजन को छह माह बाद उसे परिजनों से मिला दिया। अपना घर आश्रम की देखरेख करने वाली पल्लवी मित्तल ने बताया कि 20 दिसंबर 2018 को कस्बा बनत से सुरेश चंद शर्मा की सूचना पर असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया था। उसने अपना नाम पवन कुमार बताया था। उसका इलाज डाक्टर अरुण राय के परामर्श से किया गया। स्वस्थ होने पर 15 दिन पहले पवन ने घर बिहार जाने की इच्छा जताई। आश्रम की तरफ से घर के पते पर पत्र भेजा गया। बुुधवार को पवन के पिता कुंवरदास, माता मंजू, जीजा और बहन निवासी गांव सकरपुरा बेगुसराई बिहार अपना घर आश्रम पहुंचे। पंकज को सही सलामत पाकर उन्होंने आश्रम की सराहना की। अपनों को देखकर पंकज की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने बताया कि पंकज छह माह से लापता था। वह अपने मौसेरे भाई के साथ घर से घूमने निकले थे और रास्ता भटक गए थे। पंकज की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। परिजनों के तलाश करने पर भी उस समय पता नहीं चल पाया था। परिजन आश्रम की कार्रवाई पूरी करने के बाद अपने बेटे को लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed