फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाल दिवस जोड,,,बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा

बाल दिवस जोड,,,बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस जोड,,,बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा

विज्ञापन
बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
जलालाबाद/ थानाभवन/बाबरी। कस्बे के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कस्बे के ग्रीन वैली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल, एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरुनानक कन्या इंटर कॉल्ेज आदि शिक्षण संस्थानों में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा भी स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के अहम पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बाल दिवस मनाया
बाबरी। कस्बे के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड के पदाधिकारियों ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर केक काटा। इस मौके पर भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य परवेज ने बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर राकेश शर्मा, जबर सिंह, इकलाख, नफीस अहमद, युसूफ सलमानी, खुर्शीदा, सीमा, प्रीति, अंजू, गीता, सुशीला, मोनिका, सोनिया, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए
थानाभवन। कस्बे के होली मदर ऐकेडमी में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक संगीत गोयल ने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि बच्चों के इसी प्यार के लिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, सुधीर कुमार, प्रदीप राणा, निदा, सना, शिखा, पायल, स्वाति, नीलम, प्रिया, निशा, पूनम, निकिता, हिमानी, पूजा, अंजू आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बे के ही डीएन पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कोआर्डिनेटर मीनाक्षी, उप प्रधानाचार्य निखिल पांचाल, सुरेंद्र सैनी, शबाना, िमिनी, वीना, हिमांशी, आशीष, सीमा, संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed