{"_id":"5b882e9a42c79246361b2155","slug":"201535651482-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना के आवास बनवाने के नाम पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजना के आवास बनवाने के नाम पर अवैध वसूली
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सरकारी योजना के आवास बनवाने के नाम पर अवैध वसूली
थानाभवन।
मुख्यमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गांव पहुंचे कुछ युवकों ने कई लोगों से आवास का सर्वे करने के नाम पर 1100-1100 रुपये की अवैध वसूली कर ली। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो युवक भाग खड़े हुए। मामला क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी का है। दोपहर में कुछ युवक गांव निवासी हारूण के मकान पर पहुंचे और बताया कि उन्हें जिलाधिकारी ने भेजा है। तुम अपने मकान का सर्वे कराओ। साथ ही युवकों ने मकान पास करने के नाम पर 1100 रुपये मांगे। इसके अलावा भी युवकों ने आसपास के कई मकानों से अवैध रूप से वसूली की। इस पर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में विपिन सैनी व अंकुश सैनी मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। दिनभर यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ग्राम प्रधानपति सतीश सैनी ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।