फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरु, शिविर भी लगने लगे

पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरु, शिविर भी लगने लगे

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरु, शिविर भी लगने लगे
पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू, शिविर भी लगने लगे
विज्ञापन

शामली।
कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए अस्थायी खंभों के तौर पर बल्लियां लगाई गईं, जिस पर लाइटें लगवाई जा रही हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ सफाई के लिहाज से झाड़ियां काट दी गई हैं।
28 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ होगा। उसके साथ ही हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर श्रद्धालु कांवड़िया शिवालयों की और लौटने लगेंगे। इसी के चलते कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त कराने में तेजी आ गई है। कांवड़ यात्रा पर लालूखेड़ी से कृष्णा नदी पुल तक पथ प्रकाश और सफाई कराने की व्यवस्था जिला पंचायत कर रही है, जबकि कृष्णा नदी पुल से एसटी तिराहा नगर पंचायत बनत यह कार्य करा रही है। एसटी तिराहा से शामली नगर में और कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल तक नगर पालिका परिषद शामली की तरफ से डिवाइडर के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। बुधवार को कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए बल्लियां लगा दी गई हैं तथा अस्थायी विद्युत लाइन लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। उधर, कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिविर लगाने वालों ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कैराना रोड पर गुलजारी वाला मंदिर के सामने विशाल शिविर के लिए टेंट आदि लगाया जा रहा है। अन्य भी स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 28 जुलाई से पहले ही सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

शिविर संचालक और साथियों के नंबर देने होंगे
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर बगैर अनुमति के कोई कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगेगा। शिविर लगाने की अनुमति एसडीएम देंगे। शिविर लगाने वाले आयोजकों के नाम, पता ,स्थान और मोबाइल नंबर के साथ ही सेवा शिविर में कार्य करने वालों के नाम की सूची भी ली जाएगी। कांवड़ सेवा शिविर पर विद्युत खुला नहीं होना चाहिए। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिविरों में विद्युत सुरक्षा से उसके ठीक होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। जर्जर विद्युत लानिों को संबंधित अधिशासी अभियंता से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मीटर का रस्सा साध रखेंगे मजिस्ट्रेट
कांवड़ यात्रा के दौरान सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने पास कम से कम 30 मीटर का रस्सा रखना होगा, ताकि आपात स्थिति में कांवड़ मार्ग को डायवर्ट करने में रस्से का उपयोग किया जा सके। इसके अलावा रिजर्व में रखे गए अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा जरूरत पड़ने पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। यही नहीं कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा।
कांवड़ियों के लिए मार्ग पर बनवाए गए अस्थायी ब्रेकर
कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की तैयारियां जोरों से चल रही है। जहां नगरपालिका द्वारा कांवड़ मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है, वहीं पीडब्लूडी विभाग ने कांवड़ मार्ग पर अस्थायी स्पीड ब्रेकर भी बनवा दिए हैं। प्रशासन कांवड़ मार्ग पर तमाम व्यवस्था कराने में जुटा है।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर स्थानीय प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। यहां से गुजरने में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों, लिहाजा नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन और लोक निर्माण विभाग तमाम व्यवस्था सुदृढ करने में लगा हुआ है। नगरपालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन की ओर से नगर में कांवड़ मार्ग पर बल्लियां लगवाकर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। कई जगह ट्यूब और एलईडी बल्ब लगवा दिए गए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने हेतु अस्थायी रूप से दर्जनों स्पीड़ ब्रेकर बनवा दिए गए हैं। फिलहाल तैयारियां जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed