फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फसल बीमा योजना में मालामाल हो रही बीमा कंपनी

फसल बीमा योजना में मालामाल हो रही बीमा कंपनी

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फसल बीमा योजना में मालामाल हो रही बीमा कंपनी
फसल बीमा योजना में मालामाल हो रही बीमा कंपनी
विज्ञापन

शामली।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के हित में लागू की गई, लेकिन फिलहाल इससे बीमा कंपनी का हित ज्यादा हो रहा है। अब तक योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों से करीब 49 लाख रुपये प्रीमियम जमा कराया गया, जबकि फसल नुकसान होने पर किसानों को छह लाख रुपये क्लेम के रूप में भुगतान किया गया है।

मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों और बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए हितकारी है, जिसमें किसान को बीमा प्रीमियम जमा कराने के बाद फसलों की कम पैदावार से होने वाले नुकसान और आपदा के दौरान फसल नष्ट होने पर मुआवजा मिलता है। योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और उसका लाभ पहुंचाने के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि किसानों को जागरुक करके इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए। कृषि उपनिदेशक डॉक्टर शिवकुमार केसरी ने बताया कि शामली जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में धान की फसल को लिया गया है। धान की फसल पर प्रति हेक्टेयर 57431 रुपये बीमित राशि है, जिसके लिए कृषक को 1148 रुपये प्रीमियम जमा कराना होता है। योजना में 31 जुलाई तक बीमा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के दौरान किसानों से बीमा प्रीमियम के रूप में करीब 49 लाख रुपये जमा हुए। इसके सापेक्ष फसल नष्ट होने पर किसानों को करीब 6 लाख रुपये मुआवजा भी बीमा कंपनी की ओर से दिया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed