{"_id":"5b537bd74f1c1b48748b634f","slug":"201532197847-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मालैंडी के आंगनवाड़ी केंद्र की हालत जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मालैंडी के आंगनवाड़ी केंद्र की हालत जर्जर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मालैंडी के आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालैंडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हालत में है। आंगनबाड़ियों को पुष्टाहार भी आसपास के मकान में बैठकर वितरित किया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी अधिकारियों और ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मालैंडी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बेहद खस्ताहाल है। आंगनबाड़ी भवन का मेन गेट, खिड़कियां और दरवाजे सब टूटे हुए हैं। खिड़कियों पर पुराने फटे हुए कपड़े लटके हुए है। भवन के चारों ओर ग्रामीणों ने उपले और बिटौड़े बना रखे है। वहीं, भवन के अंदर लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। भवन के अंदर बड़ी बड़ी घास उगी हुई है। भवन के जर्जर हालत के चलते आंगनबाड़ी महिलाओं को बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार भी पास के बने मकानों में बैठकर वितरित करना पड़ रहा है। इसके चलते आंगनबाड़ी महिलाओं को सार्वजनिक स्थान नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान अश्वनी पंवार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का शीघ्र मरम्मत कराया जाएगा।