फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जगह-जगह के जाम ने छुड़वा दी कई अभ्यर्थियों की परीक्षा

जगह-जगह के जाम ने छुड़वा दी कई अभ्यर्थियों की परीक्षा

Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह के जाम ने छुड़वा दी कई अभ्यर्थियों की परीक्षा
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन शहर में लगने वाले जाम से निपटने से लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया। बिजनौर से लेकर शामली तक जगह-जगह जाम के कारण कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। इस कारण अभ्यर्थियों में ट्रैफिक पुलिस के प्रति रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस भर्ती की द्वितीय पाली में बिजनौर के शिवम पुत्र दिनेश कुमार का शहर के सरती देवी राजाराम स्कूल और रोहित कुमार का शहर के वीवी इंटर कॉलेज में परीक्षा थी। दोनों अभ्यर्थियों के 10 मिनट देरी से पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। देरी का कारण पूछने पर अभ्यर्थियों ने बताया कि वह अपनी कार से सुबह नौ बजे घर से निकल चुके थे। बिजनौर से शामली पहुंचने तक करीब दो से ढाई घंटे तक का समय लगता है। बिजनौर से निकलते ही बैराज पुल के पास चल रहे सड़क कार्य के कारण जाम लगा रहा। करीब दो घंटे वह जाम में फंसे रहे। वहां से चलने के बाद वह मुजफ्फरनगर में भी जाम में फंसे रहे। इसके बाद वह 2.15 पर शामली फाटक पर पहुंचे। वहां पर भी सड़क निर्माण के चलते दोनों ओर जाम की जबरदस्त स्थिति रही। केंद्रों की सही जानकारी न होने के कारण वह काफी मशक्कत के बाद सरती देवी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जब तक गेट बंद हो चुका था और समय दो बजकर 40 मिनट हो चुका था। गेट बंद होने का समय 2.30 है। पहुंचने पर अभ्यर्थी शिवम ने अंदर जाने का प्रयास किया तो उसे रोक दिया गया। युवक की गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। युवक ने मेरठ से किसी की सिफारिश कराते हुए एसआई से फोन पर बात कराई, लेकिन एसआई ने अंदर भेजने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों युवक मायूस होकर घर को लौट गए। वहीं, अन्य कई युवक और युवतियां भी गेट बंद होने के बाद पीटते नजर आए, लेकिन गेट नहीं खुला।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की लापरवाही के चलते भी छूटी परीक्षा
प्रवेश पत्र को लेकर पहले ही स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए थे कि सभी को पहचान के रुप में ऑरिजनल आईडी प्रूफ लेकर आना है। इसके बाद भी काफी अभ्यर्थी पहचान पत्र की फोटो कापी लेकर पहुंचे। इस कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं कुछ अभ्यर्थियों के असली पहचान पत्र में जन्मतिथि ठीक न होने के कारण भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने आनन फानन में दूसरा आईडी प्रूफ या फिर कंप्यूटर सेंटर से आधार कार्ड निकलवाकर प्रवेश किया। जबकि अन्य अभ्यर्थी घर को लौट गए। ऐसी स्थिति हर परीक्षा केंद्र पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed