{"_id":"5af5e06b4f1c1bd0408b4875","slug":"201526063211-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के लिए 3225 कर्मियों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के लिए 3225 कर्मियों की डिमांड
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए शामली जनपद में कर्मचारियों, अधिकारियों का टोटा है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजकर 3225 कर्मियों की डिमांड की है, जो मंडलीय पूल से भेजे जाएंगे। इनमें मुजफ्फरनगर जनपद से 878 पीठासीन अधिकारी और 655 मतदान अधिकारी प्रथम सहित कुल 1533 कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जा रही हैं। जिले में उपलब्ध कर्मियों की संख्या के अलावा 3225 कर्मियों की आवश्यकता है। उनमें पीठासीन अधिकारी 750, मतदान अधिकारी प्रथम 325, मतदान अधिकारी द्वितीय 425, मतदान अधिकारी तृतीय 500 और मतदान अधिकारी चतुर्थ 1225 की जरूरत हैं। इन कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में भिजवाने के लिए सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेज दिया गया है।
मंडलायुक्त कार्यालय से अनुमति मिलने पर मतदान कर्मी शामली जनपद में आ जाएंगे। इसके बाद 13 मई से मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 13 से 15 मई तक शामली शहर में वीवी इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। मंडलीय पूल से मुजफ्फरनगर जनपद से 878 पीठासीन अधिकारी और 655 मतदान अधिकारी प्रथम की ड्यूटी लगा दी गई है। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण दो पाली में कराया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट डेढ़ बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।