{"_id":"5aeca8b44f1c1b350b8b8234","slug":"201525459124-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे न करने वाले स्कूली वाहनों में न भेजे अपने बच्चें: एआरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे न करने वाले स्कूली वाहनों में न भेजे अपने बच्चें: एआरटीओ
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि कोई भी अपने बच्चे को मानक न पूरे करने वाले स्कूली वाहन में न भेजें।
जनपद में शासन के निर्देश पर एआरटीओ मुंशीलाल ने पिछले दो सप्ताह से जनपद की सड़कों और स्कूलों में मानक पूरे न करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला रखा है। उन्होंने काफी स्कूली वाहनों को मानक न पूरे करने पर सीज किया है। वहीं, स्कूल संचालकों को भी ऐसे वाहन न लगाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। जिसके बाद भी कुुछ स्कूल संचालक और वाहन चालक ऐसे वाहनों से बच्चों का आवागमन बंद नहीं कर रहे है। जिसको लेकर एआरटीओ ने अभिभावकों से अपने बच्चों को मानक न पूरे करने वाले वाहनों में न भेजने की अपील की है। कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना लाइसेंस और बिना बीमा वाले वाहनों में न भेजें। उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों से स्कूल वाहन के निर्धारित मानकों पर नजर रखने की अपील की। जिसमें उन्होंने सभी से बच्चों के स्कूल वाहन में फर्स्ट-एड बॉक्स चेक करना, स्कूल बसों में अग्निशमन यंत्र की जांच करना, स्कूल वाहन का दरवाजा ठीक से बंद होता है या नहीं, स्कूल वाहन की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा है या नहीं, स्पीड कंट्रोल लगा है या नहीं, वाहन चालक का लाइसेंस पांच वर्ष पुराना है या नहीं, वाहन में आपातकालीन खिड़की है या नहीं आदि बातों पर ध्यान देने की अपील की है।