फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   श्रीराम मंदिर हनुमान धाम का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया

श्रीराम मंदिर हनुमान धाम का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया

Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर हनुमान धाम का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया
शामली। श्रीराम दरबार मंदिर हनुमान धाम का 25वें वार्षिकोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजित किया गया। रविवार को श्रीराम दरबार मंदिर हनुमान धाम का भव्य दरबार सजाया गया। मुख्य यजमान के रूप में राकेश- मुकेश कर्णवाल को पंडित पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, पंडित धीरज मोहन शास्त्री ने विधि- विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। सुंदरकांड को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित प्रभू शंकर शास्त्री ने श्री हनुमान धाम के श्रीराम मंदिर की स्थापना की जानकारी दी। इस मौके पर संगीतमयी सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुंदरकांड पाठ रमेश चंद भगत रामायणी द्वारा कराया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। इस मौके पर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, भूपेंद्र मलिक, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, नमन कर्णवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
शामली। गांधी चौक स्थित श्री दुर्गा देवी झंडे वाला मंदिर का 25 वां वार्षिकोत्सव में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायक ब्रिजेश वशिष्ठ, अनु चौधरी एवं रमेश दुखिया ने मां माई के दिव्य भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य मनोज मित्तल, महेश गोयल, विजय संगल, प्रद्युम्मन सारस्वत ने माता रानी की ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस मौके पर पंडित संतोष चौबे ने जीवन किशोर तायल, अमित बंसल, नीरज गर्ग को विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। राजेंद्र चोटा एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। ब्रिजेश वशिष्ठ ने गणेश वंदना और अनु चौधरी, रमेश दुखिया ने महा माई के भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने को मजबूर कर दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान की दिव्य झांकी प्रस्तुुत की। मां की महाआरती अरुण गर्ग बाबूराम ने उतारी, बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सार्थक, शिवांक गर्ग, अरविंद गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, क न्हैया लाल, ब्रिजेश गर्ग, मनोज वर्मा, अनिल नामदेव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed