{"_id":"5ae4c38e4f1c1b65098b6cdb","slug":"201524941710-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावी में एक महिला के घर रही थी मुजफ्फरनगर में मिली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावी में एक महिला के घर रही थी मुजफ्फरनगर में मिली बच्ची
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनावी में महिला के घर रही थी मुजफ्फरनगर में मिली बच्ची
कैराना। मुजफ्फरनगर के कूकड़ा चौराहे पर आठ दिन पूर्व पुलिस को लावारिस मिली बच्ची कैराना के बरनावी में पांच साल से एक महिला के पास रही थी। अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध मिला, जिसके बाद टीम महिला को भी अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गई।
शनिवार को मुजफ्फरनगर जिला बाल संरक्षण इकाई की सदस्य नीना त्यागी व निर्मला तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव बंसल एक आठ वर्षीय बच्ची को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। राजीव बंसल ने बताया कि यह बच्ची 20 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के कूकड़ा चौराहे पर पुलिस को लावारिस मिली थी। बाद में पुलिस ने बच्ची को उनके सपुर्द कर दिया। बच्ची अपना नाम प्रेमनी तथा पिता का नाम प्रमोद व मां का नाम सविता बता रही है। बच्ची ने अपने आप को कैराना निवासी बरनावी निवासी एक महिला के यहां रहना बताया, जिसके बाद टीम गांव बरनावी पहुंची और वहां महिला से पूछताछ की। टीम के अनुसार पता चला कि महिला के पास यह बच्ची पांच साल से रह रही थी। महिला की एक बहन बच्ची को उसके पास छोड़ गई थी, जिसके बाद बाल संरक्षण इकाई की टीम ने महिला को अपने साथ ले लिया और मुजफ्फरनगर ले गई। टीम ने बताया कि बच्ची को अपहरण कर बिहार से लाया गया था या फिर अपनी मरजी से उसके मां-बाप से बच्ची को सौंपा था। इसकी जांच कराई जाएगी।