{"_id":"5ab14cf44f1c1bab758b67aa","slug":"201521569012-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंपूर्ण समाधान दिवस, 13 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंपूर्ण समाधान दिवस, 13 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं
शामली/ऊन। जिले के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 149 में से मात्र 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया है। ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया।
ऊन तहसील के सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी समय पर निस्तारण करें। जनसमस्याओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुई. जिनमें से चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार यदुवंश वर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजदू रहे। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। थानाभवन के ग्राम मुल्लापुर गांव के जुम्मा सिह सैनी ने अवगत कराया कि उनके द्वारा 22 फरवरी को गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव लखनऊ के आनलाइन पोर्टल पर शिकायत करके पट्टी नौगांव की पर्ची सप्लाई कलेंडर मे नियमानुसार लगाने की मांग की गई थी, लेकिन जिला गन्नाधिकारी द्वारा 11 मार्च को गन्ना उपायुक्त सहारनपुर के पोर्टल पर तथ्य हीन रिपोर्ट पेश कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषक कोड में उनका सट्टा न होकर अन्य किसान का बताना गड़बड़ी उजागर करता है। पीड़ित किसान ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। शामली कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान में कुल 50 शिकायतों में से छह शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया है। कैराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मोके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है।