{"_id":"5ab00b114f1c1b2b618b470f","slug":"201521486609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लॉटरी से आवंटित की गई शराब की 97 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लॉटरी से आवंटित की गई शराब की 97 दुकानें
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राज शेखर की मौजूदगी में सोमवार को शराब की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी कराई गई। इस दौरान 97 दुकानों का आवंटन किया गया।
आबकारी विभाग की ओर से जिले में शराब की 146 दुकानों का आवंटन किया जाना था। इनमें से 97 दुकानों पर ही आवेदन आए थे। जबकि 49 दुकानों पर आवेदन नहीं आ सके। इसके चलते सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई। जिले के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉ. राज शेखर, डीएम, सहायक आबकारी आयुक्त कुंवरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा भी नीलामी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि जिन 97 देशी और विदेशी शराब की दुकानों के लिए आवेदन आए थे। उनके आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इनमें चार मॉडल शॉप, 27 विदेशी शराब की, 40 देशी शराब और 26 बीयर की दुकानों की नीलामी कराई गई। 49 दुकानों की नीलामी होनी बाकी है, जो जल्दी ही कराई जाएगी।
कुछ हुए मायूस तो कुछ के खिले चेहरे
जब शराब की दुकानों का आवंटन जब हो रहा था, तो आवेदन करने वाले टकटकी लगाए बैठे रहे। जिसके नाम से दुकान का आवंटन हो गया, उसके चेहरे पर खुशी दिखाई दी, तो जिन आवेदकों को दुकान का आवंटन नहीं हुआ वह मायूस दिखाई दिए।