फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिलाओं को जागरुक करने के लिए तीन दिन तक चलेगा अभियान

महिलाओं को जागरुक करने के लिए तीन दिन तक चलेगा अभियान

Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जागरुक करने के लिए तीन दिन तक चलेगा अभियान
शामली।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके संबंध में एएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

सोमवार को एएसपी जगदीश शर्मा ने एसपी ऑफिस पर सभी पुलिसकर्मियों की बैठक ली और उनको आवश्यक-दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी सीओ तथा थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस है। इसी के संबंध में पुलिस तीन दिन तक जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत छह मार्च को थानास्तर पर सभी पुलिसकर्मियों को जागरूक किया जाएगा। सात मार्च को स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों तथा महिला हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक किया जाएगा। आठ मार्च को स्वयं रक्षा के प्रति जागरूक करने, महिलाओं को संवेदनशील बनाने के प्रति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed