{"_id":"5a6e18ee4f1c1bcb268b6e89","slug":"201517164782-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी सिपाही गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी सिपाही गंभीर घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर फौजी घायल
शामली।
सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर आर्मी का सिपाही गोकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों को सिपाही का एक हाथ व एक पैर काटना पड़ा। रविवार की सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक आर्मी का सिपाही घायल हो गया। जनपद के गांव धनेना निवासी गोकुल पुत्र रामपाल सिंह, आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात है। गोकुल पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर आया हुआ था। दुर्घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों को उसका एक हाथ और एक पैर काटना पड़ा।