{"_id":"5a53c09a4f1c1bc20a8b74ab","slug":"201515438234-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को दबोचा, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को दबोचा, तीन फरार
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों को दबोचा, तीन फरार
कैराना। भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौँप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नंगला राई निवासी हाशिम जमात में गया हुआ था। रविवार रात करीब एक बजे चोर उसके मकान के बाहरी बरामदे की कुंडी तोड़ कर वहां बंधी तीन भैंस चोरी करके ले गए। इस दौरान चोरों की आहट सुनकर जाग हो गई। बरामदे में भैंस नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। चोरों ने तीनों भैंसों को पिकअप में चढ़ा दिया तथा भागने लगे। पिकअप के साथ ही दो चोर एक बाइक पर से भाग रहे थे, जिनका ग्रामीणों ने अपनी बाइकों से पीछा किया। बदमाशों ने भैंस मालिक हाशिम के बेटे मुस्तकीम की बाइक में टक्कर मारकर उसको गिरा दिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। बाद में ग्रामीणों व पुलिस ने कैराना में भूरा बाइपास के पास पिकअप को पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान पिकअप चालक व बाइक सवार मौके से भाग गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मुस्तकीम निवासी नगला राई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।