फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक हुआ लापता, अपहरण का मचा शोर

युवक हुआ लापता, अपहरण का मचा शोर

Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
युवक हुआ लापता, अपहरण का मचा शोर
युवक हुआ लापता, अपहरण का मचा शोर
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। गांव से झिंझाना सामान लेने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उधर, परिजनों पर युवक के मोबाइल से अपहरण किए जाने की कॉल आने पर हड़कंप मच गया। तीन घंटे बाद युवक गढ़ीपुख्ता के पल्ठेड़ी के पास बाइक सहित सकुशल मिल गया।

कैराना कोतवाली के गांव गोगवान निवासी साबिर पुत्र अंसार बृहस्पतिवार की शाम झिंझाना में किसी काम से आया हुआ था। शाम को उसके चाचा जब्बार के मोबाइल पर साबिर के मोबाइल से कॉल आई। मोबाइल पर बोल रहे साबिर ने खुद के अपहरण होने तथा बचा लेने की बात कही। गोगवान से दर्जनों की संख्या में लोग झिंझाना थाने में पहुंचे और घटना के बारे में बताया। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल-100 पुलिस और झिंझाना पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव पल्ठेडी में पेट्रोल पंप के पास साबिर बाइक सहित मिल गया। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका 16 लोगों ने अपहरण किया और उसका लाकर पल्ठेड़ी में डाल दिया, यहां पर एक युवती ने उसको बचाया। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने पल्ठेड़ी में मौजूद युवक के रिश्तेदारों को बुलवा लिया। एसआई नरेश के अनुसार उसके परिजनों से बात हुई तो पता चला कि युवक को कुछ परेेेशानी है और उसका इलाज चल रहगा था। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने इसकी सूचना झिंझाना पुलिस और साबिर के परिजनों को दी। जिसके बाद झिंझाना से उसके परिजन मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed