{"_id":"5a21ae474f1c1b6e468b7cc6","slug":"201512156743-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा के बाद प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा के बाद प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से बाहर निकाला
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद वार्ड 12 के परिणाम लाटरी से हुआ घोषित
शामली। जलालाबाद - बनत नगर पंचायत की मतगणना स्थल पर शोरशराबा होता रहा। पुलिस को बार- बार मतगणना स्थल पर पहुंचकर लाठियां फटकाकर करके प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ना पड़ा। जलालाबाद के वार्ड 12 के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी राकेश व अफजाल को बराबर वोट मिलने पर लाटरी डालकर विजेता का परिणाम घोषित किया गया।
शुक्रवार को जलालाबाद नगर पंचायत के वार्ड सदस्य पद की मतगणना कार्य चल रहा था। नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड 12 के सदस्य पद प्रत्याशी अफजाल को 269 व राकेश को 269 मत मिले। वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के अनुरोध पर पुनर्मतगणना कराई गई, तो दोबारा मतगणना में दोनों को बराबर मत आने पर शोरशराबा शुरू होगया। पुलिस ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर दोनो प्रत्याशियों के परिचय पत्र लेकर को बाहर निकाल दिया। पुलिस दोनों प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से लेकर चली गई। बाद में जलालाबाद नगर पंचायत के नागरिकों ने एडीएम शिवबहादुर सिंह से मिलकर वार्ड 12 के सदस्य परिणाम लाटरी सिस्टम से कराए जाने की मांग की है। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर आरओ को बुलाकर दोनों प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर बुलाने का एलान कराया। मौके पर एक प्रत्याशी अफजाल ही पहुंच पाया। लाटरी सिस्टम में अफजाल को विजयी घोषित किया गया। जलालाबाद नगर पंचायत के मतगणना स्थल पर शोरशराबा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सपा प्रत्याशी जहीर मलिक को पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाल दिया। बनत नगर पंचायत की मतगणना स्थल पर शोरशराबा होने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर समर्थकों को खदेड़ दिया। निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां को पुलिस जीप में बैठाकर मतगणना स्थल के बाहर ले गई, बाद में चुनाव प्रेक्षक अजय यादव व जिले के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आरओ से विवाद की जानकारी ली। उधर, शामली में वार्ड नंबर चार की मतगणना आखिर तक चलती रही। अंतिम दौर में गुलजार को विजयी घोषित किया गया। गुलजार को 476 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मोहित जैन को 470 मत प्राप्त हुए। पराजित प्रत्याशी मोहित जैन के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की। इस मामले में चुनाव प्रेक्षक अजय यादव से मिलकर अपना दुखड़ा रोया। प्रेक्षक की मौजूदगी में डीएम ने पुनर्मतगणना कराने का आश्वासन दिया, मगर मतगणना स्थल पर आरओ तहसीलदार शामली राकेश त्यागी ने दोनो पक्षों को संतुष्ट कर के पूर्व परिणाम को सही ठहराया।