{"_id":"5a10852c4f1c1bc1678bc569","slug":"201511032108-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता को लेकर शहर में रैली निकाली गई। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर सभी को जागरूक किया।
वीवी इंटर कॉलेज से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें शहर के वीवी इंटर कॉलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, देवी उमराकौर बनत, हिंदू कन्या शामली, जैन कन्या शामली के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ सीडीओ रेणू तिवारी और डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ धीमानपुरा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर से खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रबंधक संजय संगल, एसके आर्य, रजनीश, बीएसए चंद्रशेखर, रुचिता ढाका, प्रमोद कुमार, बालगोविंद, सुधीर कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, डीसी जितेंद्र कुमार, अनुराग शर्मा, डीसी मदनपाल आदि मौजूद रहे ।