{"_id":"5a09ea514f1c1b87698bb2f1","slug":"201510599249-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में लगेंगे तीन वाटर आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में लगेंगे तीन वाटर आरओ
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राजकीय महिला पालीटेक्निक के तीनों छात्रावासों में आरओ लगवाए जाएंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पालीटेक्निक का निरीक्षण कर अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। वहीं, शहीद उधम सिंह स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करने के लिए ट्रैक भी बनवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता के साथ शहीद उधम सिंह स्टेडियम में नवनिर्मित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में बच्चों को अभ्यास के लिए सुविधा में कमी नहीं रहनी चाहिए। वहीं, मैदान पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए नए सिरे से ट्रैक बनाने का निर्देश भी दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय महिला पालीटेक्निक के क्लासरूम और छात्रावास में पहुंचकर भी निरीक्षण किया। छात्रावास के भोजनालय में पहुंचकर वहां पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पालीटेक्निक के तीनों छात्रावास में आरओ वाटर लगवाए जाएं, जिनमें से दो आरओ का खर्च पालीटेक्निक को मिलने वाली मद से किया जाएगा, जबकि तीसरा आरओ जिला प्रशासन अपने स्तर से लगवाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा में छात्राओं के साथ काफी देर वार्ता की और जीवन में कामयाब बनने के लिए प्रेरित किया।