फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा प्रत्याशियों को बांटे गए सिंबल

भाजपा प्रत्याशियों को बांटे गए सिंबल

Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों को बांटे गए सिंबल
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया गया। वहीं, पार्टी पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की तरफ से घोषित अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सौंप दी है।
भाजपा ने नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसी के चलते नगर निकाय चुनाव प्रभारी बनाए गए नीरज शर्मा ने रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष पवन तरार तथा सतेंद्र धीरयान आदि पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह से मुलाकात की। उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की तरफ से घोषित प्रत्याशियों की सूची दी गई, जिन्हें निकाय चुनाव में भाजपा का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाना है। उधर, भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसमें पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, कंवरबीर कांबोज, अजय संगल, दीपिका संगल, यशपाल पंवार, मोहित जैन, गौरीशंकर जिंदल, राजेश संगल, पुनीत द्विवेदी, डाक्टर अनुराग शर्मा, पंकज कश्यप, अमित विश्वकर्मा, शशि अरोरा, डाक्टर कुमुद शर्मा, संगीता जिंदल, वीना अग्रवाल, नवीन गर्ग एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा ने चुनाव पर मंत्रणा की
शामली। मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसमें सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सपा हर वर्ग की हितैषी है। इस दौरान चौधरी जबरदीन, हाजी दिलदार, राशिद चौहान, उमेश कुमार, नासिर खान, विलायत खां, जावेद जंग, वतन सैनी, जाहिद, सहेंद्र, ओमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने हाजी वाजिद उर्फ बबला को बनाया प्रत्याशी
शामली। नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों में उथल पुथल भी प्रारंभ हो गई है। कांधला नगर पालिका से सपा ने फैसल बेग को प्रत्याशी बनाया है, जिसके चलते पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला ने बसपा का दामन थाम लिया है। वह पूर्व में समाजवादी पार्टी में थे और पिछली योजना में ही सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार भी वह टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन इस बार सपा ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। वहीं, बसपा ने उन्हें कांधला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बना दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों के निर्णय पर ही हाजी बबला को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed