{"_id":"59c2bcf84f1c1b1f688b599c","slug":"201505934584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
शुभारंभ जिला समन्वयक मदनपाल व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त लगभग 20 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संगीत, नृत्य, नाट्य कला, दृश्य कला की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। राजकीय बालिका कांधला, चंदन लाल कांधला, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, देशभक्त शामली, जैन कन्या शामली, लाला लाजपत राय थानाभवन, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना व सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर सुंदर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको हैरान किया। अतिथियों ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। संचालन सतीश आत्रेय और अनिल कश्यप ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, धीर सिंह, मनोज शर्मा, रामनाथ, घनश्याम, वेदप्रकाश, पाखी, नीतू, छवि, अंजलि, अमित, मोहित, विकास आदि मौजूद रहे।