{"_id":"59b0419d4f1c1bee7f8b46b3","slug":"201504723357-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में जूनियर और सब-जूनियर में देवी उमराकौर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल में जूनियर और सब-जूनियर में देवी उमराकौर की टीम विजेता
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में छात्राओं की जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग में देवी उमराकौर बनत की टीम विजयी रही।
कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने सभी प्रतिभागी टीम से परिचय करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज किसी भी खेल में लड़की लड़कों से पीछे नहीं है। सभी छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। जूनियर और सब जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला देवी उमराकौर बनत और बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के बीच हुआ। दोनों वर्गों में देवी उमराकौर बनत की टीम ही विजेता रही। कॉलेज की 20 छात्राओं का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 11 सितंबर को आयोजित होगी। इस दौरान खेल शिक्षक अमरपाल सिंह, अरुण सिंह, शेफाली, आरती चौहान, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।