फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनता दर्शन में राज्य मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

जनता दर्शन में राज्य मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनता दर्शन में राज्य मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं
जनता दर्शन में राज्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने सोमवार को नगर पंचायत सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। बाकी समस्याएं अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दी गई। जनता दर्शन कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश राणा ने चार घंटे तक जन समस्याएं सुनी। ज्यादातर समस्याएं भूमि विवाद, अवैध कब्जे हटवाने तथा भूमि पैमाइश की रहीं। इस दौरान नरेंद्र त्यागी , राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र चेयरमैन, अनिरुद्ध प्रधान, बीडीओ डाक्टर पंकज कुमार और अधिशासी अधिकारी रवि यादव आदि मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती पर जोर
थानाभवन। अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को भाजपा की बैठक में भाजपा नेता संजीव सिक्का ने कार्यकर्ता से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समस्या सुनना व उसका समाधान करना कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों का कार्य नहीं है। यह कार्य जनप्रतिनिधियों का है। इस दौरान सतीश तायल, राजेंद्र मादलपुर, रविंद्र गोयल तथा अनिल गोयल ने भी विचार रखे। बैठक में राजेंद्र मादलपुर, अभय तोमर, अशोक चावला, संजीव मादलपुर, विक्रम काजीपुरा, विशाल गोयल, प्रेम चन्द, बलराम, प्रदीप पुण्डीर, बसंत, जयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed