Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैडेटों का लिया ड्रिल स्क्वाड टैस्ट, आईजीसी के लिए किया चयन

कैडेटों का लिया ड्रिल स्क्वाड टैस्ट, आईजीसी के लिए किया चयन

Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैडेटों का लिया ड्रिल स्क्वाड टैस्ट, आईजीसी के लिए किया चयन
शामली।
विज्ञापन

शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स का अधिकारियों ने डीएसटी लिया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का आईजीसी के लिए चयन किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर वीवी इंटर कॉलेज में कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया और यूपी 40 बटालियन सिकंद्राबाद के कमान अधिकारी कर्नल निरंजन ने कैडेट्स का डीएसटी लिया। जिसके बाद उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन इंटर ग्रुप कंपीटिशन के लिए चयन किया गया। कर्नल भाटिया ने सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिसके बाद कैप्टन एनएस मान ने कैडेट्स को आर्मी में ऑफिसर बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आप जितने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करते है अधिकतम उतनी ही ऊंचाई तक पहुंच सकते है। जिसके लिए लगन और मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व एनडीए में चयनित हुए शामली बटालियन के लक्ष्य मलिक ने कैडेट्स को एसएसबी में चयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान एसपीएस मलिक, केपी सिंह, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र, भारत भूषण, दयाकिशन, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, रजनीश कोरी, देशराज, राजेश कुमार, योगेंद्र सिंह, मदन कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed