{"_id":"599dd0944f1c1b76568b4867","slug":"201503514772-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में गूंजे बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, स्वास्थय कृषि के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में गूंजे बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, स्वास्थय कृषि के मुद्दे
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली।
किसान दिवस में बुधवार को बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, स्वास्थ्य, कृषि और प्रदूषित कृष्णा नदी का पानी आदि समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। वहीं, डीएम ने कहा कि तहसील दिवस की तर्ज पर किसानों को अपनी समस्याओं को पूर्व में अवगत कराकर समस्या समाधान कराया जा सकता है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुरमाली गांव के जगवीर सिंह फौजी ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा गांव के जच्चा बच्चा केंद्र में आज तक डॉक्टर या एएनएम तक नहीं है। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा लगातार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मांग की कि जब तक गन्ने का पूर्ण भुगतान न हो, तब तक बिजली वसूली रोक जाए।
उधर, गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए किसानों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कुड़ाना गांव के पप्पू मलिक ने अवगत कराया कि बिजलीघर पर मशीन काफी समय से आई हुई है। विद्युत निगम द्वारा उसे चालू नहीं किया जा रहा है। विनोद निर्वाल ने कहा कि गांव के ट्रांसफार्मर पांच हजार तक वसूलकर बदले जा रहे हैं। रिटायर्ड एडीओ चंद्रपाल सिंह ने जिले में मृदा प्रशिक्षण प्रयोग शाला व कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना किए जाने व किसानो को बासमती चावल का बीज कपास उपलब्ध कराए जाने मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 29 करोड़ व थानाभवन मिल द्वारा 20 करोड़ रुपया जारी किया गया है। उन्होंने अवैध कुलावों की नहर खंड के अधिकारियों द्वारा जांच कराने व नहरों राजवाहों की सफाई करने पर जोर दिया। ग्राम प्रधानों और किसानों से कृष्णा बचाओ अभियान में सहयोग दिए जाने की अपेक्षा की है। कृष्णा किनारे 22 गांवों का पेयजल संकट बना हुआ है। मौके पर उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, सीएमओ राजकुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी समेत किसान संगठन के लोग मौजूद रहे। संचालन उपनिदेशक कृषि रामवीर कटरा ने किया।