{"_id":"599b29854f1c1b54018b477d","slug":"201503340933-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बैंककर्मियों की आज राष्ट्र व्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के बैंककर्मियों की आज राष्ट्र व्यापी हड़ताल
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी। बैंकों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिले के बैंक कर्मियों ने सोमवार की शाम पांच बजे भारतीय स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार की शाम पांच बजे यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपालराठी के नेतृत्व में जिले के सभी बैंक कर्मियों ने हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की आलोचना की। चेतावनी दी कि यदि उनकी 11 सूत्रीय मागों को पूरा नहीं किया गया तो 22 अगस्त मंगलवार को बैंक में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में बैंकों का निजीकरण किए जाने का विरोध, बैंकों के विलय को रोके जाने, कारपोरेट अनार्जक आस्तियों को बट्टे खाते में न डालने, बैंक ऋणों को न चुकाना फौजदारी अपराध घोषित किए जाने आदि मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इस दौरान संजय जैन, रामपाल, सुशील कुमार गौतम, धर्मेंद्र, आलोक, मनोहर गौतम, मुक्ता, मदन, अशोक बंसल, निशांत, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक, रोहित, संतराम, अशुंल, सुनील कुमार मौजूद रहे।