{"_id":"5991f2e94f1c1b68398b46d8","slug":"201502737129-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की मौत से परिजनों में छाया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की मौत से परिजनों में छाया कोहराम
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा
ऊन। कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे ऊन निवासी राहुल की खुदकुशी की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल की मौत की सूचना पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए, जबकि महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
कस्बा ऊन के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 24 वर्षीय युवक राहुल पुत्र राजपाल सिंह कई वर्षों से मेरठ में कृषी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को युवक ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना उसके परिजनों को पता चली तो उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सदस्य मेरठ के लिए रवाना हो गए। मृतक के परिवार में उसकी मां व छोटे भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। अभी तक मृत्यु का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व ही उनकी राहुल से बात हुई थी। हालांकि उनको इस बात का पता नहीं था राहुल इस तरह का कदम उठा लिया था।