फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   200 suspects on STF radar regarding UP Police constable recruitment

Shamli News: उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती को लेकर 200 संदिग्ध एसटीएफ के रडार पर

Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
200 suspects on STF radar regarding UP Police constable recruitment
शामली। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूर्व में सामने आए नकल माफिया, सॉल्वर गैंग व उनसे जुड़े संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जा रही है। खुफिया विभाग की टीमें भी सतर्क हो गई है। जिले में एसटीएफ ने डेरा डाल लिया है। जिले में करीब 200 से ज्यादा संदिग्ध लोग एसटीएफ के रडार पर है।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले दिन अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह परीक्षा पुलिस के साथ एसओजी, एसटीएफ की निगरानी में होगी। एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल करने व कराने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी ने परीक्षा को लेकर नकल कराने के लिए किसी भी तरह की सेंधमारी करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में पकड़े गए दस लोगों को नोटिस जारी, पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया
शामली। पूर्व में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी करने के आरोप में पकड़े गए जिले के करीब 10 लोगों को नोटिस जारी कर कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही उन्हें पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया गया है। अकेले शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पांच आरोपियों को नोटिस जारी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शामली के गोशाला रोड निवासी संजीव कुमार के विरुद्ध 2017 में थाना नई मंडी सहारनपुर में मामला दर्ज हुआ था। 2021 में मनीष उर्फ मोनू, धर्मेंद्र निवासी गांव बुटराड़ी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। 2022 में मोहम्मद हारुण निवासी नौकुआं रोड, बूढ़ा बाबू के खिलाफ थाना कोतवाली नगर जिला बरेली में और 2023 में अक्षय मलिक निवासी गांव बहावड़ी के विरुद्ध थाना सिकंदरा आगरा में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों का शांतिभंग में चालान
कैराना। पिछली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने साॅल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस तीन आरोपियों अनीस निवासी सहपत, दिलशाद निवासी मामौर व अंकित निवासी गोगवान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए तीनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed