फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   200 bigha paddy crop submerged in water in Baseda

बसेड़ा में 200 बीघा धान की फसल पानी में डूबी

Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
200 bigha paddy crop submerged in water in Baseda
कैराना के मंडावर में तटबंध के अंदर फसलों में भरा यमुना का पानी। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। एक सप्ताह से बसेड़ा में यमुना तटबंध के अंदर करीब 200 बीघा धान की फसलों में पानी भरा हुआ है, जिस कारण किसानों की लाखों रुपये की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं। प्रशासन ने टीम गठित कर बारिश व बाढ़ के पानी से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराना शुरू किया।
विज्ञापन

कैराना तहसील क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी किसानों ने अपने अपने खेतों में करीब 200 बीघा धान की फसलें बोई हुई थी। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी फसलों में बारिश का पानी भर गया था। पानी की निकासी न होने से धान की फसलें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं। लगातार पानी भरा होने से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान अली शेर की 20 बीघा, अकबरी की 15 बीघा, बिद्दा की 26 बीघा, यामीन की 3 बीघा, सराफत की 12 बीघा, असलम की 24 बीघा, साजिद की 15 बीघा, मेहरबान की 5 बीघा, सराफत की 12 बीघा, इसराना की 11 बीघा, सादीन की 10 बीघा, शमीम की 10 बीघा, सरवर की 10 बीघा व असलम की 10 बीघा धान की फसलों में एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने बताया कि एक बीघा धान की फसल तैयार करने में करीब पांच हजार का खर्च आता है। एक सप्ताह से धान की फसल में 4-4 फिट तक पानी भरा होने के कारण फसल गलने लगी है इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। तहसीलदार राजकुमार भारती ने बताया कि आज सुबह ही हल्का लेखपाल, चकबंदी व राजस्व विभाग के लोगों की एक टीम गठित की गई है, जो क्षेत्र में जाकर बारिश व बाढ़ के पानी से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

कैराना के बसेड़ा में धान की फसल में भरा बरसात का पानी।

कैराना के बसेड़ा में धान की फसल में भरा बरसात का पानी।- फोटो : SHAMLI

कैराना के बसेडा में बरसात के पानी से धान की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग करते किसान

कैराना के बसेडा में बरसात के पानी से धान की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग करते किसान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed