{"_id":"618c15580a4188707c4c4cc3","slug":"20-marks-exam-will-be-conducted-on-omr-sheet-in-class-9-shamli-news-mrt56430802","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ में ओएमआर शीट पर होगी 20 अंकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ में ओएमआर शीट पर होगी 20 अंकों की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा नौ में ओएमआर शीट पर होगी 20 अंकों की परीक्षा
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा नौ के विद्यार्थी पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग करेंगे। 30 प्रतिशत अंकों के बहु विकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसके साथ ही कक्षा नौ की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से देनी होगी।
बुधवार को श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में हुई बैठक में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा परीक्षा को लेकर जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई। डीआईओएस सरदार सिंह ने प्रधानाचार्यों को बताया कि कक्षा नौ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सभी माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से होगी। परीक्षा से संबंधित सभी विवरण जैसे छात्रों का विवरण, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम आदि समस्त जानकारी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। यह परीक्षा 70 अंकों की होगी, जिसमे 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जिसके सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बाकी शेष 50 अंकों की परीक्षा वर्णनात्मक होगी।
परिषद की गाइड लाइन के अनुुसार परीक्षा नवंबर में पूरी कराई जानी है। इसी प्रकार वार्षिक परीक्षा भी 70 अंकों की होगी और 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। प्रत्येक विषय के समस्त अंकों का योग 170 अंक होगा। कक्षा 10 और 12 में प्री बोर्ड परीक्षा सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से कराएंगे, जिसमें सभी परीक्षार्थियों का सम्मिलित होना आवश्यक है। इसके लिए विद्यालय समस्त परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की भांति सूचना देंगे। राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मालिक ने बताया कि कक्षा 11 और 12 की अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और प्री बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व की भांति होंगी तथा उनका ब्योरा सुरक्षित रखा जायेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजकीय कन्या हाईस्कूल बंतीखेड़ा की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा मलिक, डॉ. घनश्याम सारस्वत, सतीश आत्रेय, रामनाथ, शिव कुमार, सोनिया सिंघल, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनिल कश्यप ने किया।
19 नवंबर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति हेतु आवेदन
शामली। डीआईओएस सरदार सिंह ने प्रधानाचार्यों को बताया कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर और संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। इसी प्रकार दशमोतर छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर और संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है। डीआईओएस ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता विषय पर क्विज, निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, मेहंदी व रंगोली आदि प्रतियोगिता कराकर फोटोग्राफ आदि निर्वाचन कार्यालय के व्हाटसएप ग्रुप पर भेजने के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। इसके अलावा एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के चिह्नित कर फार्म छह भरवाने के निर्देश दिए।