फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 days of May overshadowed by a year

एक साल पर भारी पड़े मई के 20 दिन

Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
20 days of May overshadowed by a year
शामली। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। कोरोना के मामले में पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त करते हुए इस महीने मई के पहले 20 दिन में 4723 लोग संक्रमित हुए है, जबकि पहली लहर के एक साल में लगभग 3615 लोग संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन

पिछले साल 24 मार्च को जिले में कोरोना का पहला केस आया था। इसके बाद लॉकडाउन हो गया था। 30 मई तक लॉकडाउन अवधि में 37 केस मिले थे। इसके बाद अनलॉक में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले सामने आते गए। सितंबर माह में कोरोना पीक पर पहुंचा और इस महीने में सबसे ज्यादा 1262 संक्रमित मिले थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण कम होता चला गया। फरवरी 2021 में करीब 15 लोग संक्रमित हुए। इस महीने में लगभग 15 दिन ऐसे रहे, जिस दिन कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। इस साल मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई तो कोरोना संक्रमण ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिए। मार्च में 71 लोग कोरोना संक्रमित हुए।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा इस महीने में 3495 लोग संक्रमित हुए। मई माह में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी तो पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। इस महीने के पहले 20 दिन में ही 4723 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले एक साल में जितने कोरोना संक्रमित मिले थे, उससे ज्यादा कोरोना की दूसरी लहर में अकेले मई माह के 20 दिन में लोग संक्रमित हो चुके हैं। यानी पिछले एक साल की तुलना में इस महीने में ही अब तक 1108 लोग ज्यादा संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक संक्रमण की स्थिति
महीना - संक्रमित
मार्च - 01
अप्रैल - 17
मई - 19
जून - 106
जुलाई - 268
अगस्त - 612
सितंबर - 1262
अक्तूबर - 488
नवंबर - 454
दिसंबर - 280
जनवरी - 93
फरवरी - 15
-----
कोरोना की दूसरी लहर की स्थिति
मार्च - 71
अप्रैल - 3495
20 मई तक - 4723
--------
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित - 12006
ठीक हुए -10656
कुल सैंपल - 433391
कोरोना से मौत - 38
सक्रिय केस - 1312
संक्रमण दर- 2.77 प्रतिशत
रिकवरी दर - 88.89 प्रतिशत
मृत्यु दर - 0.31 प्रतिशत
-----
कोट
पिछले साल के मुकाबले दूसरी लहर में इस बार कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने समेत सभी जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed