फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   196 more corona infected found in the district

जिले में 196 और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
196 more corona infected found in the district
जिले में 196 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सैंपलों की जांच में 196 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 956 हो गई है।
बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में शहर के मोहल्ला पंसारियान, दयानंद नगर, गोशाला रोड, विवेक विहार समेत कई मोहल्लों में लगभग 40 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी कांधला और पीएचसी लिसाढ़ का एक-एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। शहर के एक स्कूल आठ व दूसरे स्कूल के दो शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए। एक बागपत के तीन, लुधियाना के दो, कुरुक्षेत्र के दो, गोरखपुर का एक, मेरठ के दो, हापुड़ के दो, देवबंद का एक, करनाल के तीन, मुजफ्फरनगर के दो, चंडीगढ़ का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इनके सैंपल बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव रामड़ा में 15 और कस्बा कांधला में 16 लोग संक्रमित पाए गए। गांव मुंडेट कलां में पांच, खेड़ा भाऊ, लिलौन, सरनावली, किवाना व कैड़ी में एक-एक, जसाला में दो, गंगेरू में एक, एलम में दो, खुरगान में तीन, हिरनवाड़ा में दो, जहानपुरा, तितरवाड़ा, झाड़खेड़ी में एक-एक, सिलावर में तीन, भिक्का माजरा में दो, कस्बा थानाभवन में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 196 संक्रमित मिले हैं। 178 व्यक्ति ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed