{"_id":"629117fe5332030f9f7e41d7","slug":"1958-women-of-the-district-deprived-of-the-benefits-of-janani-suraksha-yojana-shamli-news-mrt5904314178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननी सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित जिले की 1958 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननी सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित जिले की 1958 महिलाएं
विज्ञापन
शामली। जिले में दो माह से सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महिलाओं को खाते में धनराशि पहुंचने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। इसका कारण ये है कि दो माह से शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को बजट नहीं मिला है। जिले में करीब 1958 महिलाएं जननी सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित है।
शासन की तरफ से सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं के पोषण के लिए सहायता राशि दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये और नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये उनके खाते में भेजे जाते हैं। पिछले दो माह से अस्पतालों में प्रसव तो हो रहे हैं, लेकिन जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
सीएचसी शामली की बात करें तो हर महीने 150 से 200 महिलाओं का प्रसव होता है। एक अप्रैल से अब तक करीब 350 से अधिक महिलाओं की डिलीवरी हुई, लेकिन इनमें किसी महिला को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिली है। सहायता राशि पाने के लिए महिला के परिजन अस्पताल पहुंचते है, लेकिन उन्हें खाते में जल्द धनराशि भेजे जाने की बात कहकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
पिंकी के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले सीएचसी शामली में डिलीवरी हुई थी, लेकिन अब तक कोई धनराशि नहीं मिली। जब भी आते हैं तो कहा जाता है कि बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी। जिले में छह सीएचसी के अलावा कई पीएचसी पर प्रसव की सुविधा है, वहां पर भी किसी महिला को सहायता राशि नहीं मिल रही है। इस तरह से जिले में एक अप्रैल से अब तक करीब 1958 महिलाओं की डिलीवरी हुई है, जिन्हें जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का लाभ नहीं मिला है।
इनसेट...........
नसबंदी आपरेशन कराने वालों को भी नहीं मिली सहायता राशि
शामली। जननी सुरक्षा योजना की तरह ही नसबंदी आपरेशन कराने वाले महिला व पुरुष को भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सीएचसी शामली में एक अप्रैल से अब तक 20 नसबंदी आपरेशन हुए हैं, जिनमें 20 महिला व दो पुरुष हैं। इन्हें भी सहायता राशि नहीं मिली है। सरकार की तरफ से महिला को नसबंदी आपरेशन कराने पर 1400 रुपये और पुरुष को नसबंदी आपरेशन कराने पर दो हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है।
कोट
जननी सुरक्षा योजना में पहले एक मुश्त बजट मिलता था। अब हर महीने जिले से डिमांड भेजी जाती है, तब वहां से बजट जारी होता है। हाल ही में इस योजना के तहत 20 लाख रुपये का बजट जारी होने की जानकारी मिली है। जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। - डॉ. अश्वनी शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जननी सुरक्षा योजना।