फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1936 people got vaccines in the district

जिले में 1936 लोगों को लगे टीके

Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
1936 people got vaccines in the district
जिले में 1936 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 1936 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल तक उम्र के लोगों को 15 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 1950 के लक्ष्य के सापेक्ष 1251 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 1056 लोगों को पहली डोज व 195 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से 64.15 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 125 वॉयल खर्च हुई। इसी तरह 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 11 बूथों पर टीके लगाए गए। इन बूथों पर 1400 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया। 243 लोगों को पहली डोज व 442 लोगों को दूसरी डोज टीके लगे। इस तरह इन बूथों पर 685 लोगों को टीकाकरण हुआ। इन बूथों पर 48.93 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 68 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल उम्र के लोगों को 22 बूथों पर और 45 प्लस वाले लोगों को 20 बूथों यानि कुल 42 बूूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed