फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले की जांच शुरू

गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले की जांच शुरू

Tue, 19 Feb 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक को सौंप दी है। जांच अधिकारी बुधवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जाकर केंद्र व्यवस्थापक और विद्यालय प्रबंधक, कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ करेंगे।

सोमवार को श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा ईशा, पूजा रानी, दिव्यांशी, पूजा कश्यप आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को शिकायत करके बताया था कि उनका परीक्षा केंद्र हिंदू कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया है। छात्राओं के मुताबिक 16 फरवरी को उनकी सामान्य गणित की परीक्षा प्रथम पारी में थी। मगर, उन्हें प्रारंभिक गणित का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। विरोध प्रदर्शन पर करीब दो घंटे बाद सामान्य गणित का प्रश्नपत्र दिया गया। आरोप है कि विद्यालय की ओर छात्राओं से एक प्रश्नपत्र पर हस्ताक्षर कराए थे। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने पूरे मामले की जांच राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक को सौंपी दी है। जांच अधिकारी अमित मलिक ने बताया कि हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की 31 छात्राएं उनसे मिली थी। उनके प्रवेश पत्र में विषय प्रारंभिक गणित लिखा हुआ है। मगर, छात्राओं को कहना था कि उन्हें पूरे साल सामान्य गणित पढ़ाया गया है। उनका कहना है कि श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्राएं भी डीआईओएस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर गई है। वह उनसे नहीं मिली है। वह बुधवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जांच करने जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक और विद्यालय प्रधानाचार्य मीना कुमार व संबंधी कक्ष निरीक्षकों पूछताछ करके जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed