फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला आंगनबाडियों ने मांगा प्रोन्नति व पेंशन फंड, पहले दिन कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी,निदेशक के नाम ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा

महिला आंगनबाडियों ने मांगा प्रोन्नति व पेंशन फंड, पहले दिन कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी,निदेशक के नाम ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा

Tue, 05 Feb 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाडियों ने मांगा  प्रोन्नति व पेंशन फंड,  पहले दिन कलक्ट्रेट  में धरने पर बैठी,निदेशक के नाम ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा
हक के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर चार दिवसीय कलक्ट्रेट में धरने में बैठ गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ने प्रोन्नति दिए जाने व रिटायर होने के बाद पेंशन और फंड दिए जाने की मांग की है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक शत्रुघ्न सिंह के नाम ज्ञापन सीडीपी संतोष पाल को दिया।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता जयंत के नेतृत्व में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हक के लिए सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक शत्रुघ्न सिंह के नाम ज्ञापन सीडीपीओ संतोष पाल को देकर अवगत कराया कि आंगनबाड़ी में अधिकांश 43 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक महिलाएं हैं, जो सेवानिवृत्त की ओर बढ़ रही हैं। महिला आंगनबाड़ी के हितों की ओर केंद्र व प्रदेश की सरकार विचार नहीं कर रही है। सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्फर को एकमुश्त पांच लाख रुपये फंड व कम से कम तीन हजार रुपये पेंशन का भुगतान किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी खुलासा किया गया कि पूरे प्रदेश में 17 जनवरी 2018 को प्रोन्नति के फार्म भरवाए गए थे, लेकिन फार्मों पर क्या कार्रवाई है। यह अभी पता नही चला है। ज्ञापन में प्रोन्नति आयु सीमा को खत्म करने व बाहर से आए भर्ती बंद करने, योग्य हेल्फर का वर्क्स के पद पर योग्य वर्कर का सुपरवाइजर के पद पर शत प्रतिशत प्रोन्नति दिए जाने की मांग की है। धरने पर बैठने वाली सरिता, सविता, बबली, सुमन, संगीता, कविता,पूनम, अंजू, मौसमी, सुषमा, अनीता, रीना, कोमल, नूरजहां, मीनाक्षी, बबीता शर्मा, सुषमा शर्मा शिवकुमारी, मंजू, रेणु, कविता, बेबी, ललिता आदि मौजूूद रहे। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्षा सरिता जयंत ने बताया कि चार दिवसीय धरना आठ फरवरी तक चलेगा। बुधवार को डीपीओ साजिद अंसारी को दोपहर दो बजे के अपनी मांगो का ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed