{"_id":"5c533714bdec224dce166255","slug":"191548957460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा छोड़ने वाली दो बुलेट बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा छोड़ने वाली दो बुलेट बाइक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में गोली जैसी तेज आवाज का पटाखा छोड़ने वाली दो बुलेट को पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बाइकों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। बाइकों से पटाखा छोड़े जाने पर इतनी तेज आवाज होती है कि लगता है कि जैसे गोली चली हो। इस तरह की स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मिल रोड से दो बुलेट पकड़ी। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने दयानंद नगर निवासी कमल को छह बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मेडिकल रिपोर्ट दिलाने की मांग
शामली। बाल विकास महिला/प्रकोष्ठ मानवाधिकार महासंघ के प्रदेश महासचिव रवि मलिक ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि बनत क्षेत्र निवासी एक पीड़ित ने महासंघ को पत्र भेजकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 22 सितंबर को लापता हो गई थी। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कुछ समय बाद लड़की को बरामद कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने लड़की का मेडिकल एक सदस्य द्वारा कराया गया था। उन्होंने एसपी से थाना आदर्श मंडी से लड़की की उम्र मेडिकल रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि लड़की की उम्र के लिए मेडिकल डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया था, मेडिकल रिपोर्ट में उसके बालिग होना आया था। लड़की के बयान कोर्ट में कराए जा चुके हैं।