{"_id":"5c23c45fbdec2256e517e977","slug":"191545847903-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज फंड से हो सडक निर्माण- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज फंड से हो सडक निर्माण- डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनिज फंड से हो सड़क निर्माण : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने लोकनिर्माण विभाग को खनन से प्रभावित क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज फंड से सड़क निर्माण तथा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए इंटरनेट प्रोजेक्ट लगाने के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक को डीएम अखिलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृक्षारोपण, पेयजल, खेल, बाल कल्याण, संपर्क मार्ग के निर्माण आदि हो। उन्होंने कहा कि इस्सोपुर खुरगान में सड़क, नाली के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एई ललित कुमार को निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक पाठशाला अंग्रेजी माध्यम में इंटरनेट प्रोजेक्ट लगाने के लिए अनुमानित लागत की कार्य योजना प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस दौरान बैठक में सीएमओ डाक्टर राजकुमार, एसडीएम डाक्टर प्रशांत कुमार भारती, बीएसए गीता वर्मा, लोक निर्माण विभाग के एई ललित कुमार, तहसीलदार अभयराज पांडेय, खनिज निरीक्षक ब्रिजेश गौतम आदि मौजूद रहेे।