फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समय से सूचनाएं देने की अपील

समय से सूचनाएं देने की अपील

Sun, 02 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
समय से सूचनाएं देने की अपील
थानाभवन। मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के लिए थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान एवं चौकीदारों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि अक्सर कई घटनाओं की जानकारी पुलिस को समय से नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूती देने की तैयारी की है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं चौकीदारों से अपने-अपने क्षेत्र में कोई भी घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को समय से घटनाओं की जानकारी मिलेगी तो पुलिस समय से उचित कार्रवाई कर पाएगी। साथ ही कई बार ग्राम प्रधान एवं चौकीदारों की मदद से पुलिस बड़ी घटनाओं पर भी घटित होने से पहले ही विराम लगा सकती है। ग्राम प्रधानों एवं चौकीदारों ने पुलिस की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। फरमान, रामबीर, सीताराम, मनीष, नत्थू, चोहल सिंह, अजीत, अरविंद, ऋषिपाल, बिल्लूराम, चंदर, संजय, कय्यूम, मनोज, राजेश, वेदपाल, रामकुमार, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed