{"_id":"5b9809bf867a5501313c612f","slug":"191536690623-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी ने सफाई नायक पर लगाया पैसे मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी ने सफाई नायक पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई नायक पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी अरुण कुमार ने नगर पालिका ईओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह सात सालों से नगर पालिका में ठेका व्यवस्था में सफाई कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी माजरा रोड पर लगी हुई है। अरुण का आरोप है कि सफाई नायक उस पर 500 रुपये प्रतिमाह देने का दबाव बना रहा है तथा और कार्य करने के बावजूद भी उसकी गैरहाजिरी लगाने की धमकी देता है। उसने स्वास्थ्य निरीक्षक गोविंद को भी मामले की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी सफाई नायक उसे हटवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति अध्यक्ष अरविंद झंझोट, विशाल, वर्गीश झंझोट, विशाल कुमार, अरूण झंझोट, नंदूप्रसाद, प्रमोद कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
सफाई व्यवस्था ठीक कराएं
शामली। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 की सभासद सविता विश्वकर्मा, वार्ड 17 से हाजी खालिद और वार्ड 07 से महेेश धीमान ने शहर में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ से शिकायत की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए शहर के सभी वार्डों में घूमकर निरीक्षण करने की मांग की है। वही,ं सफाई कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच करने की मांग की है।