फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खुद वोटर बने और दूसरों को भी जागरुक करें: डीएम

खुद वोटर बने और दूसरों को भी जागरुक करें: डीएम

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खुद वोटर बने और दूसरों को भी जागरुक करें: डीएम
वोटर बनकर दूसरों को जागरूक भी करो
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी ने एक जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को अपना वोट बनवाने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं से खुद वोटर बनने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक छात्र व एक छात्रा ने मोबाइल के माध्यम से वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बृहस्पतिवार को शहर के वीवीपीजी कॉलेज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 हेल्प डेस्क का डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम केबी सिंह व प्राचार्या वेदकुमारी, कॉलेज सचिव दीपक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।। समारोह में डीएम ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत जनता युवा वर्ग है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2019 को 18 साल हो जाएगी वे अपना मत बनवाकर मतदान में अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि जाति व धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र सूरज व छात्रा निकिता ने अपने मोबाइल के माध्यम से आनलाइन आवेदन भी किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इस प्रक्रिया की जानकारी के साथ-साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 खोलकर नए मतदाता बनने का भी प्रशिक्षण दिया। एडीएम केबी सिंह ने बताया कि किसी भी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म 6-क का प्रयोग करें। निर्वाचक नामावली में संशोधन कराने के लिए फार्म-8 का प्रयोग करें। वहीं एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म-8 क का इस्तेमाल कर सकतें है। एसडीएम प्रशांत भारती ने बताया कि मतदान केंद्रों पर भी पंजीकरण के लिए विशेष अभियान दिवस चलेगा। यह अभियान दिवस हर रविवार को होगा। वहीं, मतदाता सूची में नाम देखने की व्यवस्था एक सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच सभी मतदान केंद्रों पर देखने के लिए उपलब्ध होगा। इस अवसर पर एसडीएम प्रशांत कुमार भारती, स्वीप कोआर्डिनेटर डाक्टर अजय बाबू शर्मा, महाविद्यालय प्रबंधक दीपक जैन, डाक्टर प्रताप कुमार, भूपेंद्र, मंजू मगन, नीना छोकरा, अरविंद कुमार, छवि, बबली, मृदुला जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed