{"_id":"5b8596f642c7924658644714","slug":"191535481590-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने लगाए सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने लगाए सटीक निशाने
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शूटरों ने साधे अचूक निशाने
शामली। शामली रायफल क्लब पर दो दिवसीय जनपदस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जनपद की विभिन्न एकेडमी के निशानेबाजों ने अचूक निशाने साधे।
मंगलवार को झिंझाना रोड स्थित शामली रायफल एकेडमी पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोमल रानी पत्नी शहीद प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए सभी से मेहनत व लगन के साथ सटीक निशाने लगाकर अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पहले दिन शामली रायफल क्लब, एके रायफल, यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। एयर रायफल वर्ग सोनल तोमर ने 400 अंकों में से 380 अंक, सक्षम चौधरी ने 400 में से 387 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई। एयर पिस्टल वर्ग में हिमांशु मलिक ने 400 में से 370 पाकर बढ़त बनाई। एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में अजय मलिक ने 400 में 389 अंक के साथ बढ़त बनाई। समारोह की अध्यक्षता वीणा अग्रवाल व संचालन कमलवीर वर्मा ने किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीपाल धामा, जयपाल मलिक, तपन मलिक, अंशु, राजेश, संगीता, वर्तिका, मंजू आदि मौजूद रहे।