फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवकाश के बावजूद खोल दिया मदरसा

अवकाश के बावजूद खोल दिया मदरसा

Sat, 18 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अवकाश के बावजूद खोल दिया मदरसा
थानाभवन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहे, लेकिन गांव सोंता रसूलपुर स्थित मदरसे में शुक्रवार को कक्षाएं संचालित की गई। गांव के युवकों ने मदरसे में इसके फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा बना रहा। उधर, मदरसा संचालक का कहना है कि शुक्रवार सुबह मदरसे में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए मौन धारण कराया गया था, उसके बाद मदरसा बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मदरसे में शुक्रवार को पढ़ाई नहीं कराई गई। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख भारत भूषण शर्मा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक के चलते प्रदेश सरकार ने अवकाश घोषित किया था। ऐसी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो संवेदनहीन बनकर सरकार के आदेशों का पालन नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed